बाराबंकी, जुलाई 13 -- Barabanki News: दरियाबाद (बाराबंकी),संवाददाता। बाराबंकी क्षेत्र के निमतियापुर गांव में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद दो वर्षीय मासूम आयांश पटेल की मौत के मामले में आरोपी झोलाछाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि शनिवार की देर रात बीकापुर निवासी झोलाछाप अनुज गुप्ता ने उपचार के दौरान मासूम बच्ची को इंजेक्शन लगा दी, बताते हैं कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद निमतियापुर के मासूम आयांश की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे संभाल पाते कि उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चिकित्सक को पकड़कर एक घर में बंद कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ के कब्जे से छुड़ाक...