बाराबंकी, अगस्त 31 -- Barabanki News: जैदपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में 20 अगस्त को हुई मारपीट में घायल गर्भवती महिला की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भवती की मौत उसके गर्भ में शिशु की मौत होने और संक्रमण से पु्ष्टिट हुई थी। पुलिस ने मामले में दो युवकों पर दर्ज मुकदमें के आधार पर सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। ग्राम दौलतपुर निवासी रामफेर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे मकान के सामने मिट्टी उठाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के गोविंद और रामललित वहां पहुंचे और रामफेर, उनकी गर्भवती पत्नी आरती व मां मालती के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।मारपीट के दौरान आरती के पेट में चोट लगने से उसकी...