बाराबंकी, नवम्बर 7 -- Barabanki News: जैदपुर। सगे भाइयों के आपसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची मां की चोट लगने से मौत हो गई थी। मृतका के भाई की तहरीर पर दोनों भांजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों भाइयों को जेल भेज दिया। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहिया मजरे मनोरथपुर निवासी शिवमगन व रंजीत चार नवंबर की देर रात साढ़े दस बजे किसी बात को लेकर आपस मे झगड़ा कर रहे थे। दोनों पुत्रों के आपस मे झगड़ा को देख उनकी मां शोभावती दोनों को आपस मे झगड़ा न करने के लिए रोकने का प्रयास करने लगीं। जिससे चोट लग गई और गम्भीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Araria News: नशे में घुत्त बेटे की पिटाई से वृद्ध मां की मौत, आरोपी बेटा फरार कुछ देर बाद ही शोभावती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मां को साथ रखने को लेकर हुआ था झगड़ा: मृतका के भाई विश्राम...