बाराबंकी, अक्टूबर 24 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कस्बा में बछरावां मार्ग पर स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर के समीप आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक देवी ऋचा मिश्रा ने श्रीराम के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया।पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।कथा वाचक श्रचा मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम का अवतरण धर्म की स्थापना,अधर्म के नाश,मानव समाज को मर्यादा,सत्य,त्याग एवं कर्तव्य का मार्ग दिखाने के लिए हुआ।कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए आदर्श है।उन्होंने पुत्र,भाई,पति व राजा के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज को धर्म और मर्यादा की शिक्षा दी। श्रीराम के चरित्र से हमें माता-पिता का सम्मान करने,बड़ों की आज्ञा का पालन करने,सत्य के मार्ग पर चलने तथा सभी के प्रति प्रेम और सद्भाव रखन...