बाराबंकी, जुलाई 20 -- Barabanki News: देवा शरीफ, संवाददाता। क्षेत्र के माती ओवरब्रिज के पास भीषण जाम लगने से ओवरब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में फंसी एक एंबुलेंस में गर्भवती महिला काफी देर तक तड़पती रही। देवा-चिनहट रोड पर सोमवार को किसान पथ पर स्थित माती ओवरब्रिज पर सोमवार को दिन में करीब तीन घंटे तक जाम लग रहा। मौके पर यातायात और पुलिस का कोई सिपाही तैनात न होने से लखनऊ के तरफ से आने वाले वाहन और दूसरी तरफ से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बिना रोक टोक ओवरब्रिज के नीचे घुस गए जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों के आड़े तिरछे घुसने से से लगे जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। जाम में एंबुलेंस के फंसने से उसमे मौजूद ग्राम पंचायत मऊ निवासिनी कंचन शर्मा काफी देर तक तड़पती रही। जानकारी होने के बाद आसपास क...