बाराबंकी, जुलाई 28 -- Barabanki News: सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक किशोरी मां से विवाद के बाद लापता हो गई। काफी तलाश के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। पिता ने बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मोहम्मदपुर खाला थाना के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 24 जुलाई को मां से विवाद कर कही चली गई है। काफी खोजबीन करने के बाद उसकी अंतिम लोकेशन सालपुर गांव में मिली थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका। पिता ने आंशका जताई है कि उसकी पुत्री को कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया है। यह भी पढ़ें- किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पि...