बाराबंकी, अक्टूबर 7 -- Barabanki News: बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर एकजुट अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वे न्यायालय परिसर के गेट नंबर एक से बुजुर्ग व वाहन पासधारक अधिवक्ताओं के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने को लेकर आक्रोशित थे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सड़क पर पहंुचकर भी नारेबाजी की। जिससे कचहरी की फिजा तल्ख हो उठी। लामबंद अधिवक्ताओं की नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई थानों की पुलिस बुला ली गई। करीब चार घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद जिला जज से वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में अधिवक्ताओं का हल्लाबोलविरोध प्रदर्शन का आरंभ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमनलाल द्विवेदी व महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव...