बाराबंकी, जुलाई 16 -- Barabanki News: कोठी(बाराबंकी ), संवाददाता। बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव में बोरवेल की खुदाई रोकने पर एक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए कुछ लोगों ने दौड़ा लिया था। इस मामले में गुरुवार रात को पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने रात के समय विवादित जमीन पर जबरन खुदाई शुरू की थी, रोकने पर विवाद किया और जान से करने के लिए से दवा लिया था। सीओ रामसनेहीघाट के आदेश पर अब जाकर कार्रवाई हुई है। असंद्रा कोतवाली क्षेत्र की चकरामपुर गांव निवासी शीला पुत्री राम प्रसाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 7 मई 2025 की रात उनके गांव के रामपाल व मायाराम पुत्रगण पंचम, शिवशंकर उर्फ छंगू, हरिशंकर उर्फ बछऊ व विजय शंकर उर्फ छनाऊ पुत्रगण रामपाल, जसकरन, बलक...