Barabanki News: महिला के खाते से 99 हजार रुपये उड़ाए
बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: बाराबंकी। बंकी कस्बा निवासी एक महिला के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से साइबर जालसाल ने करीब 99 हजार रुपये निकाल लिया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाली के बंकी कस्बा के मोहल्ला दक्षिण टोला बंकी निवासी मनोरमा रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त को उनके बैंक खाते से पहले 90 हजार रुपये निकाले गए। इसके करीब पांच मिनट बाद खाते से आठ हजार 999 रुपये और ट्रांसफर कर दिए गए। दोनों रकम जी पे के माध्यम से सास नाम के ट्रांजेक्शन में भेजी गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से 99 हजार उड़े पीड़िता के अनुसार, दोनों लेनदेन उनकी जानकारी के बिना धोखाधड़ीपूर्वक किए गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.