Barabanki News: महराजगंज तराई को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग
बाराबंकी, अगस्त 4 -- Barabanki News: बलरामपुर। तुलसीपुर विकासखंड के महराजगंज तराई कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग तेज हो गई है। उद्योग व्यापार मंडल एवं सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन देवीपाटन पीठ के महंत मिथलेश नाथ योगी को सौंपा। सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी गणेश प्रसाद सोनी ने बताया कि महराजगंज तराई क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है और ग्राम पंचायत के रूप में कई विकास कार्य भी हो चुके हैं। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत नागरिक सुविधाओं का बेहतर विस्तार हो सकेगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 25 वर्षों से बदहाल डीप व चकमार्ग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.