Barabanki News: मदरसा में पढ़ने जा रहे पांच बच्चों पर गिरी जर्जर दीवार, सगे भाई-बहन की मौत
बाराबंकी, अगस्त 6 -- Barabanki News: दरियाबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के गुलचप्पा कला मजरे अलियाबाद गांव में गुरुवार की सुबह पढ़ने के लिए जा रहे पांच बच्चों पर गारे मिट्टी से जुड़ी जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। इसके मलबे में पांचों बच्चे दब गए। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर सभी बच्चों को निकाला। सभी गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें स्थानीय सीएचएसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने सगे भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। गुलचप्पा कलां मजरे अलियाबाद गांव निवासी मुस्लिम अहदम के दो बच्चे हाजरा बानो (11) व पुत्र अबु हुजेफा (सात) थे। हाजरा क्षेत्र के आदर्श बाल विद्यालय मंदिर में कक्षा छह की छात्रा थी। इसका भाई अबु हुजेफा मदरसा, जामिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.