Barabanki News: मछली पकड़ने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर
बाराबंकी, जुलाई 18 -- Barabanki News: बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर झील में शनिवार शाम मछली पकड़ने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। जहांगीराबाद थाना के मेढ़िया गांव निवासी राजकुमार (36) पुत्र बुजलाल शनिवार शाम करीब 7:30 बजे मुजफ्फरपुर झील में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान अजीमनगर गांव निवासी चार युवकों से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।आरोप है कि चारों युवकों ने राजकुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: धारदार हथियार से हाथ काटकर किया घायल, पीएमसीएच रेफर घायल के भाई अखिलेश रावत ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.