बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- Barabanki News: बाराबंकी। लाजपत नगर में निर्माण विवाद को लेकर सिलेंडर से उड़ाने और कार चढ़ाकर मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित गुरप्रीत सिंह का दावा है कि यूपी-112 पुलिस के सामने भी उन्हें धमकाया गया, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। गुरप्रीत के मुताबिक, उन्होंने 19 अगस्त को विपक्षी के खिलाफ अवैध निर्माण की शिकायत की थी। इस पर 21 अगस्त को एसडीएम नवाबगंज ने अग्रिम आदेश तक निर्माण रोकने और निगरानी के निर्देश दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद निर्माण जारी रहा। पीड़ित का आरोप है कि पांच अक्टूबर को विपक्षी विवादित भवन में कैमरे लगवा रहे थे। यह भी पढ़ें- Barabanki News: मकान के विवाद में हत्या की धमकी, मुकदमा दर्ज नहीं विरोध करने पर गाली-गलौज कर उन्हें दौड़ाया गया। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के साम...