बाराबंकी, अगस्त 21 -- Barabanki News: जैदपुर। बारिश के बाद थाने के सामने स्थित पावर हाउस परिसर में बाबा आनंदेश्वर धाम मंदिर परिसर में जलभराव होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में पानी जमा होने के कारण भक्तों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। हल्की बारिश के बाद भी परिसर में पानी जमा हो जाता है और कई घंटों तक निकासी नहीं हो पाती। लगातार जलभराव के कारण परिसर में गंदगी बनी रहती है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश के चलते मंदिरों के रास्ते में गंदगी का अंबार, गंदे पानी से होकर गुजर रहे श्रद्धालु श्रद्धालुओं का आरोप है कि लंबे...