बाराबंकी, जुलाई 27 -- Barabanki News: बाराबंकी। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा से जुड़े मार्गों पर मीट व अण्डा बिक्री की रोकथाम और होटल व ढाबों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। सोमवार को भी चार प्रमुख मंदिर जाने वाले मार्गो के होटलों पर जांच की गई। यहां पर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप का बार कोड चस्पा किया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को मंजीठा स्थित नाग देवता मंदिर, लोधेश्वर महादेव मंदिर, अवसानेश्वर मंदिर हैदरगढ़ व शहर के नागेश्वार नाथ मंदिर जाने वाले मार्गों पर संचालित होटल व ढाबों पर जांच की गई। यह भी पढ़ें- 30 जुलाई से 28 अगस्त तक मांस,मछली, मुर्गा,अंडा बिक्री पर पूर्णतः रोक संचालकों को खाद्य पान की शुद्धता और उसकी गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्द...