बाराबंकी, अगस्त 25 -- Barabanki News: टिकैतनगर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर का सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति दवाओं की उपलब्धता परिसर की साफ-सफाई का हाल देखा। राज्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधीक्षक को निर्देशित किया है। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को कस्बा टिकैतनगर स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। पर्चा काउंटर पर लोगो से अवैध वसूली न हो पाए इसके लिए पर्चा बनवा रहे एक एक मरीज से उनके द्वारा देय भुगतान के बारे में भी जाना। निरीक्षण के समय सीएचसी से ड...