Barabanki News: भारी बारिश से नगर निकाय अलर्ट मोड में रहें, जलभराव दूर करें: डीएम
बाराबंकी, सितम्बर 3 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए नगर निकाय में जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। सभी अधिशासी अधिकारियों ने कहा कहीं भी स्थायी जलभराव की स्थिति नहीं है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि बारिश को देखते हुए सभी नगर निकाय अलर्ट मोड में रहें तथा कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। जलभराव वाले स्थलों पर पम्प आदि आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था रखी जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल जल निकासी कराई जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जलभराव से संबंधित आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायत का तत्काल संज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.