Barabanki News: बैनामे से ज्यादा भूमि पर दबंग ने कर लिया कब्जा
बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: सुबेहा। दलित की बेशकिमती भूमि पर दबंग ने बैनामे से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने अधिकारियों से किया है। थाना क्षेत्र के पूरे चौधरी मजरे जमीन हुशैनाबाद गांव निवासी माताफेर गौतम की पैतृक भूमि सुबेहा शुकुलबाजार मार्ग पर है। माताफेर ने 2013 में सड़क किनारे का कुछ हिस्सा रामकुमार जायसवाल के हाथों बेचा था। रामकुमार ने सबसे पहले लिखाई जमीन से अधिक भूमि पर जबरदस्ती पक्का निर्माण करके कब्जा कर लिया। उसके बाद से शेष बची जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया। माताफेर ने आरोप लगाया कि रामकुमार के रिश्तेदार सत्ताधारी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी नेता है। एसडीएम से लेकर पुलिस तक सभी जगह शिकायत की लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। वह मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.