बाराबंकी, जुलाई 18 -- Barabanki News: देवा शरीफ। मिर्जा नगर बेहटई माइनर की सफाई न होने के कारण पानी धीमी गति से आ रहा है, जिससे किसानों की फसलों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। माइनर में बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उगी हुई हैं। किसान मनोज, अवधेश यादव आदि का कहना है कि माइनर की सफाई न होने के कारण किसानों के खेतों में धीमी गति से पानी पहुंच रहा है और कुछ जगह खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है कई कुलाबे बंद हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: आहर में जमी झाड़ियों को पंचायत की ओर से हटवाया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...