बाराबंकी, जुलाई 27 -- Barabanki News: बेलहरा(बाराबंकी), संवाददाता। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा-महमूदाबाद मार्ग पर सोमवार को दोपहर में एक विशालकाय पाकड़ का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई वाहन उधर नहीं गुजर रहा था। अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। बेलहरा-महमूदाबाद मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। दो जेसीबी लगाकर सड़क से पेड़ हटाए जाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय पेड़ भरभराकर रोड पर आ गिरा। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रोड को साफ कराने में टीम को करीब एक घंटे से अधिक समय लगा, जिसके बाद यातायात बहाल किया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर ...