बाराबंकी, अक्टूबर 31 -- Barabanki News: निन्दूरा, संवाददाता। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालना एक युवक को महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। कुर्सी कस्बे में चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को कस्बे में देवा तिराहे पर बुलेट बाइक से तेज आवाज छोड़ने वाले युवक को रोककर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही साइलेंसर भी हटवाया दिया गया। इस संबंध में यातायात प्रभारी मधुसूदन सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। ध्वनि प्रदूषण से वातावरण दूषित होने के अलावा लोग भयभीत हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...