बाराबंकी, अक्टूबर 16 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। शासन एवं जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की हकीकत जांचने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सिरौलीगौसपुर उपेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय बदोसराय प्रथम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न केवल विद्यालय की व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि खुद बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया और भोजन के स्वाद व गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने रसोईघर का निरीक्षण कर सफाई और निर्धारित मेनू के अनुरूप भोजन तैयार किए जाने की स्थिति परखी। बीईओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि विकासखंड के सभी विद्यालयों में शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। बच्चों को कुपोषण से बचाने और उन्हें सेहतमंद बनाए रखने के लिए हर सोमव...