बाराबंकी, जुलाई 6 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। कस्बे में बेसमेंट में संचालित निजी अस्पतालों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर हिन्दुस्तान में सोमवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में चले अभियान में बिना पंजीकरण संचालित एक अस्पताल को सील कर दिया गया, जबकि आपातकालीन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया गया। कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी के नेतृत्व में कस्बे और आसपास संचालित निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रामपुर में बिना निबंधन के संचालित हो रहे निजी अस्पताल जांच के दौरान कई अस्पतालों में...