बाराबंकी, अगस्त 12 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएचसी देवा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी, वार्ड, प्रसव कक्ष और दवा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएचसी पहुंचते ही डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। इसके बाद ओपीडी में पहुंचकर मरीजों की संख्या और उन्हें दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली। चिकित्सक ने बताया कि करीब 200 मरीजों को देखा जा चुका है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि मरीजों को यथासंभव अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही दी जाएं। यदि किसी मरीज को अस्पताल में उपलब्ध दवा से अलग औषधि की जरूरत हो तो परिसर में संचालि...