बाराबंकी, जुलाई 30 -- Barabanki News: असंद्रा। कोतवाली क्षेत्र के पठकन पुरवा गांव में गुरुवार सुबह खेत में बकरी चराने गई 12 वर्षीय बालिका को जहरीले सांप ने डस लिया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। पठकनपुरवा गांव निवासी गयादीन की 12 वर्षीय पुत्री सौम्या गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बकरी चराने खेत गई थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी सीएचसी सिद्धौर लेकर पहुंचे।सीएचसी प्रभारी डा. हरप्रीत सिंह की देखरेख में डा. अजय कुमार रावत ने बालिका का उपचार किया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...