Barabanki News: बालिकाओं ने फुर्ती, कौशल और टीम भावना का किया शानदार प्रदर्शन
बाराबंकी, अक्टूबर 14 -- Barabanki News: बाराबंकी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस लाइन मैदान बाराबंकी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की राज्यस्तरीय खो-खो खेल चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कर किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। यह भी पढ़ें- Shravasti News: राज्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.