बाराबंकी, जुलाई 14 -- Barabanki News: हैदरगढ़। तहसील बार हैदरगढ़ के चुनाव में मंगलवार को नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 16 दावेदारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह, कुंवर बहादुर यादव एवं हरिकिशोर मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी क्रम में महामंत्री पद के लिए अरविंद कुमार बाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दिनेश श्रीवास्तव, सुभाष दीक्षित, उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए धर्मेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मुंशीलाल, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजय प्रताप सिंह, मंत्री प्रकाशन अखिलेश कुमार मिश्र व सूरज कनौजिया, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए विजय यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, सुशेन्द्र बख्श सिंह एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पवन कुमार त्रिवेदी एवं परम हंस गौतम ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी राजेंद...