बाराबंकी, सितम्बर 1 -- Barabanki News: सूरतगंज। बारिश के मौसम में खेतों और झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार दोपहर खेत में शौच के लिए गई एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिजन उसे आनन-फानन सीएचसी सूरतगंज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के नारेपुर मजरे छंगेपुर गांव निवासी बड़की (48) पत्नी रमेश चंद्र मंगलवार दोपहर शौच के लिए खेत की ओर गई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान खेत में मौजूद किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। सर्प के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल महिला को लेकर सीएचसी सूरतगंज पहुंचे। ...