बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: रामनगर, बाराबंकी। रविवार सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला सुबह 11 बजे तक जारी रहा।लगातार वर्षा के बावजूद मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन पूरे समय सक्रिय रहा और आवश्यक कार्य करा रहा है। हालांकि बारिश के कारण तैयारियों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन तब भी संबंधित विभाग जुटे हुए हैं। बारिश से कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड और आसपास के क्षेत्रों में कीचड़ तथा जगह-जगह जलभराव हो गया। ऐसे स्थानों पर मिट्टी डलवाकर जमीन को समतल कराने का कार्य भी शुरू कराया गया ताकि आवागमन और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपेड का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वहीं सभा स्थल पर पंडाल लगाने का कार्य भी तेज गति से जारी है। लगातार हो ...