बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: सूरतगंज। बारावफात पर्व को लेकर शनिवार को चौकी सूरतगंज में रामनगर एसडीएम आकांक्षा गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सूरतगंज सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि बारावफात का जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। डीजे के लिए उन्हीं लोगों को अनुमति दी जाएगी, जिनके पास पूर्व से अनुमति है। जुलूस के दौरान अश्लील अथवा सांप्रदायिक गाने बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की。 यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: बारावफात को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्टपीस कमेटी की बैठक एसएच...