Barabanki News: बाग से 25 शीशम के पेड़ काटने का आरोप,वन रक्षक की तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
बाराबंकी, अगस्त 6 -- Barabanki News: लंभुआ (सुल्तानपुर), संवाददाता। सुल्तानपुर के कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम मक्सूदन(मामपुर) में शीशम की बाग के 25 पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी लंभुआ गौरव सिंह के निर्देश पर वन रक्षक राम जी यादव ने थाना लम्भुआ में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मकसूदन निवासी महेश सिंह द्वारा शीशम की बाग के लगभग 25 पेड़ अवैध रूप से काटकर समस्त लकड़ी उठा ले गए। तहरीर में पेड़ों की बूट का माप भी दिया गया है। वन रक्षक ने प्रार्थना पत्र में वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 व अभिवहन नियमावली 1978 की धारा 3/28 के तहत अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी,वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों महेश एवं मन्नू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.