Barabanki News: बाग में मिला लावारिस ट्रैक्टर, जांच शुरू
बाराबंकी, अगस्त 23 -- Barabanki News: निन्दूरा। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के पास बाग में एक लावारिस ट्रैक्टर मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुरारपुर गांव के निवासी राजेश की बाग में लावारिस खड़े ट्रैक्टर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस संबंध में सभी एक दूसरे से चर्चा करते रहे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि लावारिस ट्रैक्टर मिला है। उसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.