बाराबंकी, जुलाई 27 -- Barabanki News: गिलौला, श्रावस्ती। श्रावस्ती के गिलौला कस्बे में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। बाईपास का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बावजूद उसके चालू न होने से भारी वाहनों का आवागमन अभी भी कस्बे के बीचों-बीच हो रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर बने नालों के ऊपर तक अतिक्रमण होने से सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं जिससे आवागमन और अधिक प्रभावित हो जाता है। ऐसे में जैसे ही कोई ट्रक, बस या अन्य भारी वाहन बाजार से गुजरता है कुछ ही मिनटों में लंबा जाम लग जाता है。

रोडवेज परिसर के बाहर भी अव्यवस्था गिल...