Barabanki News: बाइक से गिरकर महिला की मौत
बाराबंकी, अगस्त 26 -- Barabanki News: दरियाबाद। कस्बे में बेटे के साथ जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। बेटा भी घायल हुआ। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। पर एंबुलेंस के पहुंचने से पहले परिवारीजन पहुंचे और महिला के शव लेकर घर चले गए। पुलिस पहुंची, तो मौके पर कोई नहीं मिला। दरियाबाद थाने के लालगंज गांव के पास अलियाबाद की ओर से आ रहे नेवरा निवासी नूर आलम बाइक पर अपनी मां शहनाज को लेकर कस्बा में कहीं जा रहे थे कि वे अकस्मात गिर गई और घायल हो गईं। लोगों की भीड़ लग गई। नाती शानू ने बताया कि बाइक से गिरकर नानी शहनाज की मौत हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची। बताया कि वहां कोई नहीं मिला। जब आसपास लोगों से जानकारी ली गई तो बताया कि घर वाले लेकर चले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.