बाराबंकी, अगस्त 25 -- Barabanki News: सुबेहा, संवाददाता। करीब एक पखवारे से शरीफाबाद व आस-पास के गांवों में आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए ने सोमवार रात एक बछड़े पर हमला कर दिया। आहट पर ग्रामीणों ने लाठी डण्डा लेकर दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिन्ह के सैंपल लिए, जांच में तेंदुआ के पगचिन्ह होने की पुष्टि होते ही वन विभाग हरकत में आ गया। तत्काल पिंजरा मंगाकर शरीफाबाद जंगल के पास रखवा दिया। ग्रामीणों के साथ कांबिंग भी तेज कर दी है। बीते एक पखवाड़ा से शरीफाबाद क्षेत्र वासी तेंदुआ की दहशत में जी रहे हैं। पहले वनरोज को अपना निशाना बनाया। उसके बाद बकरी को खा गया। तीसरा शिकार गाय के बछड़े को बनाने का प्रयास किया। लेकिन गांव वासियों ने देखते ही लाठी डण्डा लेकर शोर मचाते हुए दौड़ा लिया। तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। यह भी पढ़ें- Bahrai...