बाराबंकी, अक्टूबर 14 -- Barabanki News: असंद्रा। कोतवाली क्षेत्र में देवीगंज- सुबेहा मार्ग पर स्थित घटमापुर गांव में बकाया भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को ठेकेदार पानी की टंकी पर चढ़ गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मोबाइल से संबंधित कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कराकर ठेकेदार को नीचे अतारा। ठेकेदार ने 78 लाख रुपये बकाया होने का आरोप लगाया है। कोतवाली असंद्रा क्षेत्र में देवीगंज सुबेहा मार्ग पर स्थित घटमापुर गांव में बुधवार को करीब 400 किलोलीटर क्षमता वाली टंकी पर चढ़े कमलेश शर्मा नामक व्यक्ति ने एक फर्म पर करीब 78 लाख रुपये का भुगतान बकाया रखने का आरोप लगाया। युवक ने चेतावनी दी कि यदि उसे उसका पैसा नहीं मिला तो वह टंकी से कूदकर जान दे देगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। असंद्रा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टंकी पर चढ़े कम...