बाराबंकी, नवम्बर 6 -- Barabanki News: फतेहपुर। फूल भी हमारे हैं, खुशबू भी हमारी है...। हिंदी भी हमारी है, उर्दू भी हमारी है। गुलजार जिगर ने हिंदी-उर्दू की साझी विरासत को बयां करते हुए अपनी रचना प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। नगर के एसआर लान में गुरुवार रात आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नामचीन शायरों, कवियों ने देर रात तक अपनी रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। मुशायरे में जौहर कानपुरी ने एकता और आपसी एकजुटता का संदेश देते हुए पढ़ा, खुश्क तिनकों की तरह बिखरे हुए हैं हम लोग, एक हो जाएं तो दुनिया को हिला कर रख दें। इरफान लखनवी ने कहा, मैं मोहब्बत का वह सहीफा हूं, जिसमें नफरत का कोई बाब नहीं। गुलजार जिगर ने हिंदी-उर्दू की साझी विरासत को बयां करते हुए पढ़ा, फूल भी हमारे हैं, खुशबू भी हमारी है। हिंदी भी हम...