बाराबंकी, जुलाई 16 -- Barabanki News: दरियाबाद। क्षेत्र के हूंसेपुर गांव निवासी वीरेंद्र की फंदा कसने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना बताया गया है। हालांकि मृतक के छोटे भाई अब भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। बता दें कि मृतक वीरेंद्र पिछले करीब 18 वर्षों से रामनगर थाना क्षेत्र के बरुआ गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहेथे। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर हूंसेपुर से पहुंचे स्वजन शव को अपने गांव ले आए। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों ने मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान देखने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- फंदा लगाकर गगन ने की थी आत्महत्या इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ...