बाराबंकी, सितम्बर 3 -- Barabanki News: असंद्रा। कोतवाली असंद्रा क्षेत्र में बीती रात एक वृद्धा का शव घर के भीतर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम को भेजा है । घटना कोतवाली क्षेत्र के पठकन पुरवा मजरे धनौली खास गांव की है। यहां की निवासी रम्पता (65) पत्नी झगड़ू बीती रात दरवाजा बंद कर घर के भीतर सो गई थी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: घर में फंदे से लटकता मिला वृद्धा का शवघटनाक्रम गुरुवार सुबह जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो पास में ही रह रही उसकी बहू आरती ने जब घर के पीछे से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। घर के भीतर रम्पता का शव फंदे से लटका मिला। बहू के चीखने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिय...