बाराबंकी, अगस्त 20 -- Barabanki News: मसौली। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी विद्यांशु शेखर झा ने गुरुवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी, सिलाई केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी के बच्चों से संवाद कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सहयोग का आश्वासन दिया। विद्यांशु शेखर झा ने लाइब्रेरी के बच्चों से रूबरू हुए। छात्रों की क्लास लेते हुए कहा कि जो भी बच्चा आईएएस, आईपीएस, पीसीएस की तैयारी कर रहा है वह जिले के जीआईसी कालेज की लाइब्रेरी में नामांकन ले सकता है। जिनका पूर्ण सहयोग किया जायेगा। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने छोटे बच्चों से कविताएं सुनीं। पंचायत सहायक सैय्यदा बानो से पंचायत कार्यालय से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए फैमिली आई डी बनाय...