बाराबंकी, जुलाई 14 -- Barabanki News: रामनगर। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ब्लॉक रामनगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बीडीओ देवेंद्र सिंह के निर्देश पर एडीओ पंचायत शंभूनाथ पाठक, एडीओ कृषि डॉ. दलवीर सिंह, सचिव ऋषभ पांडेय तथा ग्राम प्रधान सुशील कुमार, राजेश कुमार ने सरयू नदी किनारे बसे सिसौंडा, दुर्गापुर, तपेसिपाह, लहड़रा एवं उनके मजरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। खराब पड़े हैंडपंपों को तत्काल मिस्त्री बुलाकर ठीक कराने का कार्य शुरू कराया। साथ ही गांवों में लगी सोलर लाइटों को भी शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बाढ़ से बचाव के लिए इंतजाम इस तरह होंगे अधिकारियों ने बाढ़ राहत के लिए नावों क...