बाराबंकी, जुलाई 17 -- Barabanki News: मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बल्लोपुर चौराहे पर हुआ विवाद चौराहे पर तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर तैनात की गई पुलिस फोर्स

विवाद की उत्पत्ति सूरतगंज, संवाददाता। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बल्लोपुर चौराहे पर शुक्रवार देर शाम सब्जी की दुकान पर प्याज खरीदने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से भारी संख्या में लोग एकत्रित होने लगे। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

घटनास्थल पर बवाल थाना क्षेत्र के बल्लोपुर निवासी इमरान चौराहे पर स्थित सब्जी की दुकान चलाता है। शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे इलाके के ही सालपुर निवासी प्रव...