Barabanki News: पेड़ की टहनियां हटाने पर युवक पर हमला, धारदार हथियार व डंडों से पीटा
बाराबंकी, जुलाई 12 -- Barabanki News: बाराबंकी। असंद्रा थाना के हाजीपुर गांव में घर के सामने पड़े पेड़ की टहनियां हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार, डंडों और ईंटों से विपक्षी ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हाजीपुर गांव निवासी रहीश पुत्र स्व. रहमत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह अपने घर के सामने पड़े शिवबबूल के पेड़ की कटी हुई टहनियों को हटा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रामनाथ पुत्र गयादत्त गौतम, उसकी पत्नी पिंकी, विक्की, रोहित, गयादत्त समेत अन्य लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि सभी ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ईंट, डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.