Barabanki News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
बाराबंकी, अक्टूबर 18 -- Barabanki News: बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के पारा खंदौली गांव के बाहर शनिवार रात बबूल के पेड़ से 24 वर्षीय चंदन सिंह यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। वह प्रकाश यादव का पुत्र और छह भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां कमला देवी के मुताबिक चंदन दो दिनों से माता रानी के बुलाने की बात कह रहा था। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। शवा को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.