बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: मसौली, बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के ग्राम टेरासानी में एक अधेड़ का शव गांव के कुछ दूरी पर एक आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की भोर ग्राम टेरासानी गांव के बाहर रेहान की आम की बाग में संतराम (55) पुत्र परमेश्वर का शव गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक अविवाहित था। वह अपने भाई गंगाराम के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक मृतक शनिवार की शाम को खाना खाने के बाद हाते में सोने चला गया। रविवार की भोर हाते से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित रेहान की आम की बाग में उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता स...