बाराबंकी, सितम्बर 14 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के रिछली गांव निवासी महिला की मेडिकल स्टोर पर पेट दर्द में इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां से रेफर किए जाने के बाद सूरतगंज सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इससे इंकार कर दिया। थाना क्षेत्र के रिछली गांव निवासी शांति देवी (45) पत्नी रामकरन को सोमवार दोपहर पेट में तेज दर्द होने पर वह सूरतगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थीं। परिजनों ने पहले आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन और मेडिकल स्टोर संचालक महिला को एक ...