बाराबंकी, अक्टूबर 30 -- Barabanki News: सुबेहा(बाराबंकी)। क्षेत्र के तलहा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार इनोवा कार पलट गई। इनोवा की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पलटने के बाद इनोवा लगभग सौ मीटर तक घिसटती चली गई। जिसके चलते कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। तेज रफ्तार इनोवा कार लखनऊ की ओर जा रही थी। जिसे सुल्तानपुर जनपद के थाना बल्दीराय निवासी मनीष कुमार चला रहे थे। यह भी पढ़ें- Siwan News तेज रफ्तार ट्रक से मंदिर क्षतिग्रस्त, ग्रामीण घायल बताते हैं कि इनोवा काफी तेज रफ्तार होने और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पानी भरा होने के चलते चालक संतुलन खो बैठ...