बाराबंकी, नवम्बर 7 -- Barabanki News: बाराबंकी। अयोध्या में 8 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव 2026 को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और यातायात विभाग ने व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। शुक्रवार रात आठ बजे से डायवर्जन प्वाइंंट पर पुलिस तैनात कर दिए गए। रात 12 बजे से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों का बाराबंकी की सीमा में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यह व्यवस्था आठ नवंबर तक प्रभावी रहेगी। अयोध्या में होने वाली भीड़ को देखते हुए शासन ने अयोध्या की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस प्लान के तहत बाराबंकी जिले से होकर गुजरने वाले लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 पर भारी मालवाहक वाहनों, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: बदल...