बाराबंकी, सितम्बर 25 -- Barabanki News: बाराबंकी। पुलिस लाइंस स्थित सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में एसपी ने जनपद के पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से उसके निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी समस्या को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण और बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभा...