बाराबंकी, जुलाई 4 -- Barabanki News: बाराबंकी। कोतवाली सतरिख क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया गया। लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अख्तियारपुर गांव निवासी लालाराम पुत्र छबीले ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के बाहर पुत्र विनय कुमार के साथ बैठे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले संदीप उर्फ बेनी, रामतीरथ, सूरज, पप्पू और दीपक पुत्रगण मुंशीलाल पुरानी रंजिश के चलते वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Barabanki News: प्लॉट विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 9 नामजद समेत अन्य पर एफआईआर विरोध करने पर सभी आरोपियों ने एकराय होकर हमला कर दिया।तहरीर के मुताबिक, संदी...